ब्रेकिंग न्यूज
एम डी न्यूज़
थाना फतेहाबाद आगरा
रिपोर्टर कृष्णा प्रजापति रिपोर्ट

फतेहाबाद (आगरा)। समशाबाद-फतेहाबाद मार्ग पर स्थित गढ़ी गुशाई के पास शनिवार को एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। समशाबाद की ओर से आ रही एक कार को सामने से तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक ने टक्कर से बचने का प्रयास किया, लेकिन डंपर की तेज गति के कारण दुर्घटना टल नहीं सकी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद भाग रहे डंपर को ग्रामीणों ने पीछा कर धिमश्री के पास पकड़ लिया। दुर्घटना में एक महिला सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि कार में कुल 7 यात्री सवार थे।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा डंपर चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।