
महराजगंज जनपद में आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को थाना नौतनवा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा ने किया।इस दौरान थाना नौतनवा के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। फ्लैग मार्च नगर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। अधिकारियों ने आमजन से आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना मजबूत करना तथा शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार संपन्न कराना रहा।
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार
