महाराजगंज (ब्यूरो): सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के दशम दीक्षांत समारोह में निचलौल स्थित सरस्वती देवी पी.जी. कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए इतिहास रच दिया है। विश्वविद्यालय के मुख्य समारोह में महाविद्यालय के तीन मेधावी छात्र-छात्राओं को विभिन्न संकायों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) से सम्मानित किया गया।

​महाविद्यालय से स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विजेताओं में हिना मिर्जा ने बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय) में स्नातक स्तर पर, श्वेता कसौधन ने एम.कॉम. (वाणिज्य संकाय) में परास्नातक स्तर पर और मो. अब्दुल कादिर ने एम.ए. (शिक्षा शास्त्र) में विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वोच्च अंक हासिल कर यह गौरवपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की।

​जनपद और कॉलेज में जश्न का माहौल

​एक ही महाविद्यालय के तीन छात्र-छात्राओं द्वारा एक साथ तीन स्वर्ण पदक जीते जाने की खबर मिलते ही पूरे कॉलेज परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों में हर्ष और गर्व का माहौल है। इस ऐतिहासिक सफलता को महाराजगंज जनपद के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

​प्रबंध निदेशक और प्राचार्य ने दी बधाई

​विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर सरस्वती देवी पी.जी. कॉलेज के प्रबंध निदेशक पवन दुबे ने तीनों मेधावियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा:

​”इन विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और बेजोड़ प्रतिभा से न सिर्फ महाविद्यालय का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे महाराजगंज जनपद का नाम रोशन किया है। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है।”

​इसके साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक संघ ने भी संयुक्त रूप से सभी स्वर्ण पदक विजेताओं को उनकी इस अविस्मरणीय सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *