खलिहान अतिक्रमण से आसपास के लोगों के घरों के सामने व दीवाल के किनारे भर रहा पानी

खलिहान से अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिन का दिया गया समय– लेखपाल

गोंडा । शासन प्रशासन के द्वारा लाख प्रयास करने के बावजूद भी ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी जमीनों पर अवैध आक्रमण करना लोगों द्वारा आम बात हो गई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात के सालपुर सेमरा ग्राम पंचायत सिकली पुरवा में रहमत अली उर्फ टीड़ी के द्वारा सरकारी खलिहान की भूमि गाटा संख्या 452 पर अवैध रूप से आक्रमण करके झुग्गी झोपड़ी ,जानवरों का नादा, चारा काटने की मशीन, मुर्गी का दरबा आदि के साथ मिट्टी पाट करके अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा गया है ।


पूर्व में भी कई लोग दे चुके हैं इस संबंध में शिकायती पत्र


उपरोक्त आक्रमणकारी रहमत अली के द्वारा अवैध रूप से खलिहान अतिक्रमण को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात,जिलाधिकारी गोंडा को शमशेर नूर आलम नौशाद बबन एचपी श्रीवास्तव आदि के द्वारा कई बार शिकायती पत्र दिया जा चुका है परंतु समस्या आज भी जो कीर्तन बनी है और उपरोक्त कल्याण से अतिक्रमण नहीं हट सका है । स्थानीय लोगों के द्वारा समाचार पत्र के माध्यम से शासन प्रशासन तक अपनी बात पहुंचते हुए उपरोक्त खलिहान से आक्रमण हटाने की मांग की है ।


क्या कहते हैं क्षेत्रीय लेखपाल


इस संबंध में हमारे संवाददाता द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल प्रिंस मौर्य से दूरभाष पर वार्ता किया गया तो उन्होंने बताया कि 21जून मौके पर जाकर गांव वालों के बीच में उपरोक्त खलिहान का सीमांकन सीमांकन करके खलिहान में आक्रमण किए हुए रहमत अली उर्फ टीड़ी को 15 दिन का समय अतिक्रमण हटाने के लिए दिया गया है । उनके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो 15 दिन के बाद में पुलिस को साथ लेकर कार्रवाई की जाएगी ।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *