जौनपुर । जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गाँव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर 4 वर्षीय मासूम का खून से लथपथ झाड़ी मे शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। परिजनों ने रेप के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजने के बाद जांच पड़ताल में जुट गई है। सूचना मिलने पर डीएम एसपी खुद मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। आगे की जांच की जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र एक गांव की निवासी महिला अपनी चार वर्षीय बेटी को लेकर अपनी रिश्तेदारी में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी, बच्ची रहस्यमय में लापता हो गई। पहले परिवार वाले खुद काफी खोजने का प्रयास किया इसके बाद भी कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर घर घर तलाश किया, सुबह सरपत के झुरमुट में उसका शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया तथा जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मासूम की हत्या से पूरे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त हो गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।