टाइटल:स्थानीय पत्रकार और और नगर पंचायत बाजना की टीम ने बचायी दलदल में फंसी गाय की जान
बाजना(मथुरा)थाना नौहझील क्षेत्र के अंतर्गत बाजना में एक मामला सामने आया है CLA पब्लिक स्कूल के पीछे दलदल में एक गाय फंस गई । स्थानीय पत्रकार दीपक कुमार ने समय रहते 112 नंबर और नगर पंचायत बाजना में सूचना दी जिसे समय रहते मौके पर वहां पहुंचे और स्थानीय लोगों, नगर पंचायत बाजना की टीम और पुलिस सहयोग से उसे दलदल से सुरक्षित निकाला।गाय खड़े होने की स्थिति में नहीं थी फिर उसे आराम करने के लिए बलवीर के घर के पास पीछे बैठाकर चले गए और फिर कुछ घंटों बाद गाय ने उठने की कोशिश की लेकिन फिसलकर वापस दलदल में गिर गई। स्थानीय पत्रकार दीपक कुमार फिर दुबारा नगर पंचायत बाजना में इसकी सूचना फोन द्वारा दी उसके बाद नगर पंचायत बाजना के कर्मचारियों द्वारा गाय को सुरक्षित निकाला गया और स्थानीय पत्रकार दीपक कुमार ने 1962 पर गाय की तबीयत खराब होने की सूचना दी फिर मौके वेटनरी डॉक्टर वहां आए उन्होंने गाय का इलाज किया ।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *