बाजना(मथुरा) जनपद मथुरा के तहसील मांट के कस्बा बाजना से एक मामला सामने आया है 1जुलाई दिन बुधवार को दाऊजीनगर वार्ड में एक पोखर में गाय फंस गई जिसके दौरान स्थानीय पत्रकार दीपक कुमार द्वारा इसकी सूचना नगर पंचायत बाजना और 112 नंबर पर दी गई जिसके दौरान समय रहते 112 नंबर की गाड़ी और नगर पंचायत बाजना की टीम वहां पहुंची और गाय को दलदल से सुरक्षित निकला गया।

0-0x0-0-0#
0-0x0-0-0#

उसके बाद कुछ घंटे बाद गाय फिर दुबारा फिसल गई और स्थानीय पत्रकार और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर पंचायत बाजना को दी गई ,जिस दौरान समय रहते नगर पंचायत बाजना की टीम आई और स्थानीय लोगों के सहयोग से गाय सुरक्षित बाहर निकाला और स्थानीय पत्रकार दीपक कुमार ने 1962 पशु हेल्पलाइन नंबर द्वारा वेटेनरी डाक्टर को बुलाया और गाय का इलाज किया गया।इस मौके पर गोपाल सूर्यवंशी भाजपा मंडल अध्यक्ष sc मोर्चा, हरवीर सिंह समाजसेवी , पृथ्वीराज चौधरी (नगर पंचायत बाजना)और रवि (भीम आर्मी विधानसभा अध्यक्ष मांट) आदि लोग मौजूद थे।

0-0x0-0-0#

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *