रिपोर्ट प्रशांत तिवारी
जिला हरदोई सहायक ब्यूरो
मो 6388674773
हरदोई: कासिमपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी, 25-25 हजार के इनामी लुटेरे गिरफ्तार
हरदोई। कासिमपुर थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए स्वर्ण व्यवसायी से लूट की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनामी दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण, अवैध हथियार और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के पुर्जे बरामद
दिनांक 17 जून 2026 को हसनपुर निवासी एक स्वर्ण व्यवसायी अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। रास्ते में जुबेनिया चौराहे के पास चार अज्ञात बदमाशों ने उसे रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश व्यवसायी से सोने-चांदी के आभूषण और एक मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान की। दिनांक 2 जुलाई 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी गौसापुर के पास नहर पटरी पर मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों—आमीन (निवासी किशोरगंज, थाना सहादतगंज, लखनऊ) और दानिश (निवासी लकड़मंडी, थाना सहादतगंज, लखनऊ)—को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने लूट की घटना को स्वीकार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने 20.52 ग्राम सोना, 436.14 ग्राम चांदी के आभूषण, 2 अवैध तमंचे और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इससे पूर्व 23 जून को भी इस मामले में अन्य 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
इस सफल कार्रवाई में थाना कासिमपुर पुलिस और एसओजी/स्वाट टीम के अधिकारियों व जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

