महाराजगंज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET)–2026 को शुचितापूर्ण, शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए महाराजगंज जिला प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अन्य कड़े इंतजामों का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) महाराजगंज शक्ति मोहन और जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने पुलिस बल के साथ जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन भ्रमण किया।

​निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ जीएसवीएस (GSVS) इंटर कॉलेज सहित जनपद के कई संवेदनशील और प्रमुख परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, अभ्यर्थियों की चेकिंग प्रक्रिया और शांति व्यवस्था से जुड़े अन्य बिंदुओं की बारीकी से समीक्षा की। सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा केंद्र के आसपास किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या अनावश्यक भीड़भाड़ न होने पाए।

​प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, महाराजगंज जनपद में कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों की लगातार निगरानी और पुलिस की सक्रियता के चलते जनपद के सभी 20 केंद्रों पर परीक्षा पूरी तरह सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है।

सुरक्षा का संदेश: प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की गरिमा और शुचिता से खिलवाड़ करने वाले किसी भी शरारती तत्व या सॉल्वर गैंग के खिलाफ सख्त से सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की पैनी नजर बनी हुई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *