धर्मेन्द्र कसौधन/ब्यूरो
महराजगंज: जनपद के थाना निचलौल अंतर्गत ग्राम सभा चन्दगुलरभार में एक 30 वर्षीय युवक द्वारा स्वयं से फांसी लगा लेने के कारण मृत्यु हो जाने का दुखद मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
लिखित प्रार्थना पत्र से मिली सूचना
यह घटना दिनांक 04.07.2026 की रात्रि करीब 23.00 से 00.00 बजे के बीच की बताई जा रही है। घटना के संबंध में अगले दिन दिनांक 05.07.2026 को सुबह करीब 07.00 बजे आवेदिका सुमन पत्नी सुरेश द्वारा थाने में एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। आवेदिका ने सूचना दी कि उनके पति सुरेश (उम्र करीब 30 वर्ष), पुत्र श्रीकांत, निवासी चंदागुलरभार ने अज्ञात कारणों से स्वयं से फांसी लगा ली, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने की पंचायतनामा की कार्यवाही
लिखित सूचना प्राप्त होते ही अविलम्ब उपनिरीक्षक (उ0नि0) मय हमराह, शवकीट, जिल्द पंचायतनामा एवं अन्य दीगर कागजात के साथ तत्काल घटनास्थल ग्राम सभा चन्दगुलरभार पहुंचे। मौके पर मृतक सुरेश के परिजन विलाप कर रहे थे, जिन्हें ढाढस और सांत्वना देते हुए पुलिस ने शव को नियमानुसार अपने कब्जे में ले लिया।
थाना निचलौल पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरने की कार्यवाही पूरी करते हुए शव को मोर्चरी हाउस महराजगंज भिजवाया गया। थानाध्यक्ष निचलौल के अनुसार, घटनास्थल और क्षेत्र में पूर्ण रूप से शांति व्यवस्था कायम है।
