गोण्डा- जनपद में एक सर्राफा दुकान से दिनदहाड़े 20 हजार रुपये कीमत की चांदी की पायल चोरी का मामला सामने आया है। घटना को दो महिलाओं ने अंजाम दिया। दोनों ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुईं और जेवर देखने के बहाने दुकानदार को बातों में उलझाए रखा।

इसी दौरान एक महिला ने मौका पाकर काउंटर पर रखी पायल पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। फुटेज में दोनों महिलाएं स्पष्ट रूप से नजर आ रही हैं। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी भी खंगाल रही है ताकि महिलाओं के आने-जाने के रास्ते का पता चल सके।

गोंडा में सर्राफा दुकानों में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *