बाराबंकी में ठगों ने व्यापारी नेता से 70.28 लाख रुपए निवेश में नाम पर ऐंठ लिए रुपये वापस मांगने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ और पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई है। नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
नगर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर निवासी राजीव गुप्ता बब्बी पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि अक्टूबर 2025 में उनके व्हाट्सएप पर एक व्यक्ति का फोन आया उसने खुद को बाराबंकी नगर के जीत नगर निवासी डीपी सिंह बताते हुए उनसे पुरानी जान-पहचान होने का दावा किया
बब्बी के मुताबिक, बातचीत के दौरान उसने आईजी ग्लोबल लॉजिस्टिक लिमिटेड/इंट्राग्लोबल लिमिटेड नामक कंपनी के जरिए फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश करने की सलाह दी और कम समय में अधिक मुनाफा होने का भरोसा दिलाया साथ ही यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर निवेश की गई रकम तत्काल वापस मिल जाएगी
शिकायत के मुताबिक, भरोसे में आकर राजीव गुप्ता बब्बी ने 31 अक्टूबर 2025 से निवेश शुरू किया। इसके बाद नवंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच उन्होंने अलग-अलग बैंक खातों में UPI, RTGS और नकद जमा के माध्यम से कुल 7028790 रुपये जमा कर दिए ट्रेडिंग एप पर उन्हें लगातार मुनाफा दिखाया जाता रहा, जिससे उनका भरोसा और बढ़ता गया
आरोप है कि जब उन्होंने अपनी रकम वापस निकालने के लिए आवेदन किया तो अलग-अलग मदों में टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और अन्य चार्ज के नाम पर अतिरिक्त पैसे जमा करने की मांग की जाने लगी। लगातार नई-नई रकम मांगे जाने पर उन्हें अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ।
पुलिस से ठगी की शिकायत
व्यापारी नेता राजीव गुप्ता बब्बी शनिवार नगर कोतवाली पहुंच कर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि साइबर ठगी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसकी जांच साइबर थाने की पुलिस को सौंपी गई है। फिलहाल पुलिस उन बैंक खातों, यूपीआई आईडी और मोबाइल नंबरों की पड़ताल कर रही हैं, जिनके माध्यम से रकम का लेन-देन हुआ। इंस्पेक्टर ने बताया कि डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर

8 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *