बरेली विकास प्राधिकरण ने बढ़ा दी कई बड़ी विकास परियोजनाओं के लिए टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि।
एम डी न्यूज़
बरेली विकास प्राधिकरण ने शहर की कई बड़ी विकास परियोजनाओं के लिए टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र एजेंसियां 29 जुलाई को दोपहर 3 बजे तक अपने टेंडर जमा कर सकेंगी। उसी दिन दोपहर 3:30 बजे निविदाएं खोली जायेंगी। समयसीमा बढ़ाए जाने वाले प्रमुख प्रोजेक्ट्स में नई औद्योगिक टाउनशिप की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करना शामिल है। इसके अतिरिक्त रामगंगा नगर सेक्टर-8 में हाई-टेक साइंस पार्क और प्लेनेटोरियम की स्थापना का कार्य भी इसमें शामिल है। टेंडर की अंतिम तिथि बढ़ाने का उद्देश्य अधिक अनुभवी और योग्य एजेंसियों को प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर देना है। इससे तकनीकी और वित्तीय रूप से बेहतर प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है, जिससे विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता बढ़ेगी।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना बरेली एम डी न्यूज़।

