रिपोर्टर जितेन्द्र यादव
एम० डी० न्यूज जिला सहा० ब्यूरो चीफ बदायूँ
बदायूँ, 5 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 5 जुलाई 2026 को विधानसभा 117 दातागंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत कलाकंद माजरा हर्रे नगला में PAD की मासिक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद श्री नीरज कुमार मौर्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष माननीय श्री आशीष यादव ने की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश चन्द्र यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख माननीय श्री कालीचरण यादव, माननीय श्रीमती सुनीता पाल, ग्राम प्रधान सहित क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं जनहितकारी विचारों को प्रत्येक गाँव तक पहुँचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने, जनता के बीच सक्रिय रहने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन की मजबूती एवं जनता की सेवा के संकल्प के साथ किया गया।
