
सुमंगलम ग्रुप की दूसरी यात्रा में अभिनेत्री भाग्यश्री को भेंट किया गया शिवलिंग स्मृति चिन्ह
वाराणसी, सुमंगलम ग्रुप की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान ग्रुप के डायरेक्टर संजय लोहिया ने बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री को भगवान शिव का पावन शिवलिंग स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।
यह सुमंगलम ग्रुप की इस आयोजन में दूसरी सहभागिता (सेकंड विजिट) रही। इस अवसर पर संजय लोहिया ने काशी की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक शिवलिंग भेंट करते हुए अभिनेत्री भाग्यश्री का अभिनंदन किया। भाग्यश्री ने इस आत्मीय सम्मान के लिए सुमंगलम ग्रुप का आभार व्यक्त किया और काशी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने इस सम्मान को काशी की परंपरा और अतिथि सत्कार की भावना का सुंदर प्रतीक बताया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
