प्राइवेट फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी, सिगरा थाना पुलिस ने प्राइवेट फोटो वायरल करने की धमकी देकर एक युवती को ब्लैकमेल करने और अवैध संबंध बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार दोपहर अमूल डेयरी के पास से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज एवं प्रभारी निरीक्षक सिगरा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर थाना सिगरा में दर्ज मुकदमा संख्या 0281/2026 (धारा 115(2), 352, 351(2), 64(1) बीएनएस) से संबंधित आरोपी विकास साहनी (24 वर्ष) पुत्र प्रकाश बिंद, निवासी डी-59/259-बी-1, शिवपुरवा, थाना सिगरा, वाराणसी को गिरफ्तार किया गया।
आरोप है कि अभियुक्त ने पीड़िता का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया और अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया। मामले की शिकायत पर सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तारी रविवार को दोपहर 1:35 बजे अमूल डेयरी के पास थाना सिगरा क्षेत्र से की गई। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, वरिष्ठ उपनिरीक्षक इंद्रकांत मिश्रा तथा आरक्षी शिव प्रकाश शामिल रहे। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *