एमडी न्यूज कानपुर नगर- शिवांगिनी अग्रवाल

कानपुर नगर – कानपुर में सामाजिक कार्यकर्ता एवं ऑटो चालक राकेश कुमार सोनी के नेतृत्व में रविवार को गोलाघाट गंगा तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्लास्टिक कचरा, क्षतिग्रस्त पूजा सामग्री एवं अन्य अपशिष्ट एकत्र कर सुरक्षित निस्तारण कराया गया।
इसके बाद ऐतिहासिक व्यायामशाला परिसर में वृक्षारोपण एवं बीजारोपण किया गया। राकेश कुमार सोनी ने लोगों से आम, जामुन व अन्य फलों के बीज सुरक्षित रखकर वर्षा ऋतु में खाली स्थानों पर रोपित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह पहल भविष्य में हरित पर्यावरण, तापमान नियंत्रण तथा पक्षियों व जीव-जंतुओं के लिए प्राकृतिक आश्रय बनाने में सहायक होगी।
अभियान में नीतू गौतम, मीना सक्सेना, पूजा गौतम, दशरथ कनौजिया सहित टीम के सदस्य एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *