भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष सरदार गुरप्रीत सिंह के बदायूँ आगमन पर जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद शीराज़ आलम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शॉल व बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद दरगाह छोटे सरकार के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
बदायूं,भा जा पा क्षेत्रीय अध्यक्ष सरदार गुरप्रीत सिंह ने कहा भाजपा की विचारधारा और नीति सभी वर्गों और समुदायों को साथ लेकर चलने पर आधारित है।पार्टी का आधिकारिक लक्ष्य “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ काम करना है।

भाजपा खुद को किसी एक जाति या धर्म तक सीमित न रह कर संपूर्ण सर्व समाज का प्रतिनिधि मानती है।क्षेत्रीय महामंत्री अकलीम अहमद मलिक ने कहा भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर चलती है और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने को प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर रज़िया अब्बासी, अज़मत अली, सलीम खान, रेनू सिंह, अनस फय्याज आदि उपस्थित रहे।

