तहसील प्रभारी रिपोर्ट गंगाचरन एमडी न्यूज़

सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र किसान पथ आउटर रिंग रोड पर चुरहिया गांव के पास शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। फैजाबाद रोड की ओर से सुल्तानपुर रोड जा रहा आम से लदा ट्रक रॉन्ग साइड से आ रही एक अन्य ट्रक की चपेट में आ गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रॉन्ग साइड से आ रही ट्रक ने आम से लदे ट्रक के साइड हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का एक हिस्सा फट गया और उसमें लदा आम सड़क पर बिखर गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक चालक पूरी तरह सुरक्षित है। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और यातायात को सामान्य कराने में सहयोग किया।यह हादसा एक बार फिर रॉन्ग साइड वाहन चलाने की गंभीर समस्या को उजागर करता है। स्थानीय लोगों ने ऐसे वाहन चालकों

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *