MD NEWS बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर
भाजपा नेता संग शाहनूर आलम ने साझा की जनसमस्याओं पर मीडिया और राजनीति की भूमिका

शाहनूर आलम ने कानपुर में भाजपा नेता गौरव तिवारी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर शाहनूर आलम ने उन्हें स्मृति-चिन्ह, पौधा एवं सम्मान स्वरूप अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया।मुलाकात के दौरान सामाजिक सरोकारों, जनहित के मुद्दों तथा मीडिया की रचनात्मक भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। गौरव तिवारी ने निष्पक्ष एवं सकारात्मक पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया समाज को जागरूक करने और जनसमस्याओं को प्रशासन तक पहुँ चाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान दोनों ने समाज हित में निरंतर सहयोग और संवाद बनाए रखने पर भी विचार-विमर्श किया।

Loading

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *