मिशन शक्ति 5.0 के तहत कोतवाली पुलिस ने आयोजित किया ‘बहू-बेटी सम्मेलन’, महिलाओं को किया जागरूक –
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने अंबेडकर नगर में एक दिवसीय ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र की 35 से अधिक महिलाओं और बेटियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सम्मेलन का संचालन महिला उपनिरीक्षक ज्योति राय और नेहा यादव ने किया। उनके साथ महिला कांस्टेबल चन्दा यादव, साधना चौबे और निशा कुमारी भी मौजूद रहीं। पुलिस टीम ने महिलाओं और युवतियों से सीधे संवाद कर उनकी सुरक्षा, अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को महिला संबंधी अपराधों का डटकर मुकाबला करने, कानूनी सहायता प्राप्त करने और जरूरत पड़ने पर पुलिस से तत्काल संपर्क करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ समेत विभिन्न महिला कल्याणकारी सरकारी योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी गई।
सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव में आकर इस तरह जागरूक करना उनके लिए साहस बढ़ाने वाला कदम है। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन नंबरों और शिकायत प्रक्रिया की जानकारी मिलने से अब महिलाएं और बेटियां बिना किसी संकोच के अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगी।
महिलाओं ने यह भी कहा कि किसी भी समस्या की जानकारी समय रहते पुलिस को देने से उसका शीघ्र समाधान संभव होता है और भविष्य में होने वाले बड़े अपराधों को भी रोका जा सकता है। ग्रामीणों ने थाना कोतवाली पुलिस की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *