व्यापार में घाटे से परेशान व्यापारी अनूप गुप्ता ने ट्रेन से कटकर दी जान
बाराबंकी के प्रतिष्ठित कारोबारी अनूप गुप्ता का निधन,
बाराबंकी शहर के बड़े चौराहे पर स्थित कृष्णा स्वीट्स के संचालक एवं जाने-माने कारोबारी अनूप गुप्ता का सोमवार सुबह जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बनवा रेलवे क्रॉसिंग के पास फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आने से दुखद निधन हो गया।
बताया जा रहा है कि वह सुबह अपने 9 वर्षीय बेटे मनन गुप्ता को सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल छोड़ने गए थे। इसके लिए उन्होंने पड़ोसी की बाइक ली थी। बेटे को स्कूल छोड़ने के बाद वह घर नहीं लौटे और कुछ देर बाद घटना की सूचना मिली।
अनूप गुप्ता पहले किराना व्यवसाय से जुड़े रहे और बाद में बड़े चौराहे पर कृष्णा स्वीट्स के नाम से अपनी पहचान बनाई। उनकी बड़ी बेटी भव्या गुप्ता (18 वर्ष) इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश के टॉपर्स की सूची में शामिल रही थीं और वर्तमान में विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं।
इस घटना से पूरे व्यापारिक वर्ग में गहरा शोक है। कई व्यापारियों ने बताया कि अनूप गुप्ता पिछले कुछ दिनों से परेशान नजर आ रहे थे। कुछ लोगों ने लेन-देन या आर्थिक तनाव की भी चर्चा की है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर


