दो साल से टूटा पड़ा गरीब का आशियाना, समाधान दिवस में फिर लगाई न्याय की गुहार

MD NEWS बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन दभेड़ी वाले, मुजफ्फरनगर

बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर की तहसील बुढ़ाना क्षेत्र के गांव कसेरवा निवासी मोहम्मद दिलशाद पुत्र शाकर अली ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि करीब दो वर्ष पहले बारिश के दौरान उनका कच्चा मकान पूरी तरह ढह गया था, जिसके बाद उन्होंने सरकार की आवास योजना के तहत पक्का मकान दिलाने के लिए कई बार आवेदन किया। अधिकारियों द्वारा आवेदन स्वीकार करने और जांच कराने के बावजूद आज तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सका।

पीड़ित का आरोप है कि जांच के नाम पर अधिकारी और कर्मचारी मौके पर आते हैं, लेकिन उनके टूटे हुए मकान के बजाय पड़ोसी के घर के सामने खड़ा कर फोटो खींचकर रिपोर्ट पूरी कर देते हैं। इससे वास्तविक स्थिति प्रशासन तक नहीं पहुंच पा रही है और उनका मामला लगातार लंबित बना हुआ है।

मोहम्मद दिलशाद का कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण वह आज भी अपने परिवार के साथ बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन बिताने को मजबूर हैं। बरसा

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *