स्पीक ‘एन’ शाइन समर कैंप के प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट वितरित, सांसद मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी ने की तालीम की अहमियत पर ज़ोर
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट

रामपुर, 05 जुलाई।
Meritorious Students’ Educational Welfare Society (Regd.) की जानिब से आयोजित “Speak ‘N’ Shine – A One-Month Free English Speaking Summer Camp” के इख़्तिताम पर आज सौलत पब्लिक लाइब्रेरी, रामपुर में सर्टिफिकेट डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी का आयोजन किया गया।

प्रोग्राम का आग़ाज़ तिलावत-ए-क़ुरआन से हुआ। इसके बाद जावेद निज़ामी सर ने प्रोग्राम की निज़ामत करते हुए तमाम मेहमानों का इस्तक़बाल किया और ख़ुसूसी तौर पर मुख्य अतिथि सांसद मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी का ख़ैरमक़दम किया। इसके बाद राजा ओवैस सर ने सांसद साहब को गुलदस्ता पेश कर उनका इस्तक़बाल किया।

अपने ख़िताब में राजा ओवैस सर ने बताया कि जून 2026 में आयोजित इस एक माह के मुफ़्त इंग्लिश स्पीकिंग समर कैंप में लगभग 50 तलबा ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि कैंप का मक़सद बच्चों में अंग्रेज़ी ज़बान, कम्युनिकेशन स्किल्स, ख़ुद-एतमादी और पब्लिक स्पीकिंग की सलाहियत को बेहतर बनाना था।

इसके बाद कैंप के तलबा ने अंग्रेज़ी में बेहतरीन तक़रीरें पेश कर अपनी सलाहियत का मुज़ाहिरा किया, जिसे मौजूद लोगों ने खूब सराहा।

मुख्य अतिथि सांसद मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी ने अपने ख़िताब में तालीम की अहमियत पर रोशनी डाली और बच्चों को मेहनत, इल्म हासिल करने और बेहतर मुस्तक़बिल की तरफ़ बढ़ने की नसीहत दी। उन्होंने Meritorious Students’ Educational Welfare Society के इस क़ाबिले-तारीफ़ क़दम की सराहना करते हुए ख़ुसूसी तौर पर डॉ. मुहम्मद अब्दुल सलाम, राजा ओवैस सर और जावेद निज़ामी सर की मेहनत और ख़िदमात की तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि आइंदा भी इस तरह के तालीमी और शख़्सियत-साज़ी के प्रोग्राम जारी रहने चाहिए।

इसके बाद कैंप में शिरकत करने वाले तमाम तलबा को सर्टिफिकेट दिए गए। सर्टिफिकेट हासिल कर बच्चों के चेहरों पर ख़ुशी और जोश साफ़ दिखाई दे रहा था।

इस मौक़े पर डॉ. मुहम्मद अब्दुल सलाम (सेक्रेटरी, रेड क्रॉस सोसाइटी), डॉ. अदनान ज़ियाई (सेक्रेटरी, सौलत पब्लिक लाइब्रेरी), डॉ. मेहंदी हसन, डॉ. शोएब रज़ा खान, एडवोकेट रसूल उन नबी खान, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह सागर, तेजेन्द्र सिंह विज, मौलाना असलम जावेद क़ासमी, डॉ. अनीस अहमद सहित शहर की कई मुअज्ज़िज़ शख़्सियात, वालिदैन और तलबा मौजूद रहे।

प्रोग्राम की निज़ामत राजा उवैस सर और जावेद निज़ामी सर ने की, जबकि आखिर में तमाम मेहमानों और शिरकत करने वालों का शुक्रिया अदा किया गया।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *