एमडी न्यूज ब्यूरो गोंडा-अजीत यादव

गोण्डा- जनपद गोण्डा मे भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रचिंतक एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत बस्तीखास (बकुई कुट्टी) में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में
मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गौरा प्रभात कुमार वर्मा उपस्थित हुए। उन्होंने डा०श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों एवं विचारों को स्मरण किया।

अपने संबोधन में माननीय विधायक गौरा ने कहा कि डा०श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का एकात्म मानववाद और अंत्योदय का दर्शन आज भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने की प्रेरणा देता है। उनके विचार राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के पथ पर हम सभी के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *