धर्मेन्द्र कसौधन/ब्यूरो
महाराजगंज। जनपद के चयनित उत्पाद ‘लकड़ी फर्नीचर’ (Wood Furniture) को बढ़ावा देने के लिए ओडीओपी योजना के तहत दक्षता/कौशल विकास प्रशिक्षण और टूलकिट वितरण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके तहत भी चयनित अभ्यर्थियों को 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण के बाद उन्नत टूलकिट प्रदान की जाएगी।
- प्रमुख शर्तें व पात्रता:
- आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- इस योजना में शैक्षणिक योग्यता की कोई बाध्यता (बंधन) नहीं रखी गई है।
- आवेदक या उसके परिवार को विगत 2 वर्षों में केंद्र या प्रदेश सरकार की किसी अन्य योजना से ओडीओपी उत्पाद (लकड़ी फर्नीचर) से संबंधित टूलकिट का लाभ न मिला हो।
- परिवार (पति और पत्नी) से केवल एक ही सदस्य आवेदन के लिए पात्र होगा।
- आवेदन वेबसाइट: अभ्यर्थी इसके लिए diupmsme.upsdc.gov.in या msme.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उपायुक्त उद्योग की अपील
उपायुक्त उद्योग, श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा जारी डिजिटल हस्ताक्षरित निर्देशों के अनुसार, दोनों ही योजनाओं की चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी। जनपद के अधिक से अधिक पात्र और जरूरतमंद कारीगर व युवा समय रहते इसके लिए ऑनलाइन आवेदन दर्ज कर लाभ उठाएं।
योजनाओं के संबंध में किसी भी प्रकार की विस्तृत या विशेष जानकारी के लिए अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, महाराजगंज के कार्यालय में जाकर व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं।
