संरक्षा में उत्कृष्ट कार्य पर 11 रेलकर्मी सम्मानित

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में संरक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने भारतेन्दु सभागार में Excellence Award देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा भारतीय रेल की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कर्मचारियों की सतर्कता व कर्तव्यनिष्ठा से संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा रहा है। उन्होंने सभी रेलकर्मियों से संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए टीम भावना और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। समारोह में मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *