गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भिटौली पुलिस की कार्रवाई –
महराजगंज। महराजगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना भिटौली पुलिस द्वारा की गई।
प्रभारी निरीक्षक भिटौली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 6 जुलाई 2026 को गोरखपुर की फल मंडी से धनंजय पुत्र संजय डोम (22 वर्ष), निवासी पहुनवा टोला, बेलघाट, थाना बेलघाट, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना भिटौली में मु0अ0सं0 112/2026 के तहत धारा 2(b)(i)/3(1) गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 199/2025, धारा 318(4), 317(2), 3(5) बीएनएस, थाना भिटौली
मु0अ0सं0 137/2025, धारा 318(4), 317(2), 3(5) बीएनएस, थाना भिटौली
मु0अ0सं0 213/2025, धारा 313, 317(2), 317(4), 3(5) बीएनएस, थाना भिटौली
मु0अ0सं0 327/2025, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस, थाना कोतवाली, महराजगंज
मु0अ0सं0 112/2026, धारा 2(b)(i)/3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना भिटौली, महराजगंज

