जलभराव और नाला सफाई अभियान के लिए सुभाष नगर पुलिया की आवाजाही बंद।
एम डी न्यूज़
बरेली नगर निगम, क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नाला सफाई अभियान चला रहा है। सफाई अभियान के चलते सुभाषनगर पुलिया को करीब 15 दिनों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। पुलिया बंद होने से पहले दिन ही लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस रास्ते से प्रतिदिन हजारों लोग आवाजाही करते हैं। इनमें स्कूल जाने वाले बच्चे और कामकाजी लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि मानसून और सामान्य दिनों में होने वाले जलभराव को रोकने के लिए यह सफाई बेहद जरूरी है।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed