लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश।
मितौली में वन महोत्सव के तहत पौध रोपण हुआः पूर्व भाजपा जिला मंत्री बृजेश सिंह ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
मितौली खीरी। जनपद खीरी के मितौली विकास खंड की ग्राम पंचायत तेंदुआ स्थित पौराणिक कष्ट हरण धाम मंदिर परिसर में सोमवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम वन महोत्सव अभियान के अंतर्गत हुआ, जिसमें पूर्व भाजपा जिला मंत्री बृजेश सिंह ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर बृजेश सिंह ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को हरा-भरा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी हैं। बृजेश सिंह ने हरियाली को खुशहाली का आधार बताते हुए प्रत्येक व्यक्ति से वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्नान किया।
उन्होंने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल पर भी जोर दिया, ताकि वे भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर पर्यावरण में महत्वपूर्ण योगदान दे सके। कार्यक्रम में वनरक्षक अफ़ज़ल,राय साहब, कष्ट हरण धाम के पुजारी बिंद्रा सिंह और प्रताप सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
MD NEWS बहुआयामी समाचार पत्र।
पत्रकार योगेश कुमार गौतम
ब्लॉक मितौली ज़िला लखीमपुर खीरी।
8756799044

11 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *