उ.प्र सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में आगरा के तत्कालीन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर दो दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान टीम को करीब 1.62 करोड़ रुपए नकद,13 किलो सोना, 9 किलो चांदी और करोड़ों रुपये के निवेश व संपत्तियों के दस्तावेज मिले। विजिलेंस ने बरामद संपत्ति की कुल कीमत करीब 35 करोड़ रुपए आंकी है।
विजिलेंस की टीम ने दो दिन 7 और 8 जुलाई को अलीगंज की चंद्रलोक कॉलोनी स्थित सी-143 आवास पर कोर्ट से सर्च वारंट लेकर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर के अलग-अलग हिस्सों में दिवारों के अंदर पैकेट बनाकर छिपाए गए करीब 1 करोड़ 62 लाख रुपये नकद,बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के बिस्किट और आभूषण मिले।ललित लखनऊ के पूर्व ARTO रह चूंके है.बताइए ऐसे कितने अधिकारियों ने करप्शन फैला रखा है प्रदेश में,पता नहीं चल पा रहा है
ब्यूरो कार्यालय लखनऊ

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *