गोंडा रिपोर्टर मदनलाल रिपोर्टर। गोंडा की नवाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत 12 घंटे में गुत्थी सुलझी: नवाबगंज पुलिस ने दबोचे 4 शातिर चोर, लाखों का माल बरामद
गोंडा। जिले की नवाबगंज पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए 4 शातिर अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों ने 7 जुलाई की रात महावीरन इस्माइलपुर गांव निवासी राम बहादुर के घर की छत तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और दो मोबाइल फोन चुरा लिए थे।

सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस की सबसे बड़ी सफलता यह रही कि चोर मोबाइल फोन स्विच ऑफ करना भूल गए। इसी के चलते सर्विलांस टीम ने लोकेशन ट्रेस कर बुधवार दोपहर करीब 3 बजे लोलपुर पुल के पास से चारों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बस्ती निवासी अर्जुन गौड़, सिद्धार्थनगर के रवि गुप्ता, सुल्तानपुर के हिमांशु कुमार और नवाबगंज के डुग्गे उर्फ बिंद्रेश के रूप में हुई है। ये सभी अंतर्जनपदीय गिरोह के सदस्य हैं।

पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गोंडा जिले में इसी तरह लगातार चोरी की वारदात करते थे और सामान बेचकर पैसों को आपस में बांट लेते थे।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संजीव सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील यादव, विपिन सिंह, देशदीप गिरी और अशोक यादव की टीम शामिल रही। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *