गोसाईगंज, अमेठी और गंगागंज व्यापार मंडल ने 23 जून को अमेठी के सर्राफ को गोली मारकर लूटने वाले लुटेरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किया। इस टीम ने लूटे गए डेढ़ करोड़ रुपये के गहने भी बरामद किए थे।पुलिस उपायुक्त अमित कुमार आनंद, अपर पुलिस उपायुक्त रल्लापल्ली वसंत कुमार और सहायक पुलिस आयुक्त ऋषभ यादव को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी त्वरित कार्रवाई और सफल बरामदगी के लिए दिया गया।


इस अवसर पर गोसाईगंज थाना अध्यक्ष डी. के सिंह और सर्विलेंस टीम को भी सम्मानित किए जाने की बात कही गई। कार्यक्रम में अमेठी व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपचंद वर्मा, रवि वर्मा, गंगागंज व्यापार मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, गोसाईगंज व्यापार मंडल के महामंत्री जयप्रकाश रस्तोगी सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *