जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट

पी.जी.कॉलेज समोधपुर में शैक्षणिक सत्र 2026–27 का शुभारम्भ

जौनपुर

गांधी स्मारक पी.जी. कॉलेज, समोधपुर,जौनपुर में शैक्षणिक सत्र 2026–27 का शुभारम्भ गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधानपूर्वक पूजा-अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती तथा अवधूत भगवान राम के पूजन एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर अघोरान्न परो मन्त्रो नास्ति तत्त्वं गुरोः परम्।” मंत्र का श्रद्धापूर्वक उच्चारण किया गया तथा
नवीन शैक्षणिक सत्र के सफल, मंगलमय एवं ज्ञानमय संचालन की कामना की गई।
महाविद्यालय के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह ‘रानू’ तथा प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पाण्डेय ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें अनुशासन, नियमित अध्ययन, नैतिक मूल्यों तथा उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञानार्जन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार है। सभी विद्यार्थियों से उन्होंने पूर्ण समर्पण एवं लगन के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक गण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे। सभी ने नवीन शैक्षणिक सत्र के सफल संचालन एवं महाविद्यालय की निरंतर प्रगति की मंगलकामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *