प्रयागराज । बहरिया थाना क्षेत्र स्थित खलसा गांव में करंट दौड़ाने का आरोप, मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण खलसा गांव में धान की रोपाई के लिए बेहन लेने गए थे कमलेश और अर्पित मक्का के खेत के चारों ओर दौड़ रहे करंट की चपेट में पहले अर्पित, बचाने पहुंचे चाचा कमलेश की भी मौत घटना के बाद गांव में मचा कोहराम, ग्रामीणों ने शव उठाने से किया इनकार ग्रामीणों का आरोप, 20 दिन पहले भी करंट दौड़ाने का किया गया था विरोध, नहीं मानी गई बात खेत मालिक नागेंद्र प्रताप सिंह पर अवैध रूप से करंट प्रवाहित करने का आरोप, घटना के बाद परिवार घर छोड़कर फरार सूचना पर बहरिया थाना प्रभारी मानवेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे, बिजली विभाग के एसडीओ को भी बुलाया गया ग्रामीणों ने खेत मालिक की गिरफ्तारी, मुकदमा दर्ज करने और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर धरना दिया कमलेश बीए पास कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे, रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुके थे अर्पित यादव अनुपम पब्लिक स्कूल, मिझूरा में कक्षा सात का छात्र और अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था एसीपी फूलपुर विवेक कुमार यादव ने बताया— खेत मालिक नागेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई होगी, राजस्व विभाग की टीम भी जांच में जुटी है।

रिपोर्ट अनुज कुमार

16 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed