जगत/बदायूं — थाना अलापुर क्षेत्र के विकासखंड जगत के बाईपास पर एक साइकिल सवार को बचाने के लिए चालक ने स्कूल सड़क के किनारे की सड़क पर पड़ी मक्का पर बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे को तोड़ती हुई खंती में जा गिरी। हादसे के समय बस में एक छात्रा बैठी हुई थी जो घटना से दहशत में आ गई खेतों में काम कर रहे लोगों ने मौके पर पहुंचे छात्रा को बाहर निकाला चालक परिचालक और छात्रा को कोई भी चोट नहीं आई है।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव कुलचौरा पर स्थित लार्ड कृष्णा स्कूल की बस बच्चों को लेने के लिए निकली थी बस चालक रमन के अनुसार बस जगत से रूपपुर मेहरा होते हुए दातागंज निकलनी थी सड़क पर जाते समय अचानक एक साइकिल सवार समाने से आ गया दूसरी तरफ रोड पर मक्का सूख रही थी बस चालक ने साइकिल सवार को बचाने के लिए ब्रेक लगाये सड़क पर सूख रही मक्का के कारण पहिया फिसल गया इससे बस अनियंत्रित होकर बिजली का खंभा तोड़ते हुए खंती में चली गई उस समय बस में केवल एक ही छात्रा ही सवार थी जिस समय बस बिजली के खंभे से टकराई थी उस समय बिजली आपूर्ति बंद थी बस तेज रफ्तार नहीं होने के कारण एक हादसा टल गया।

 बदायूं जिलाधिकारी अवनीश राय ने सड़कों पर मक्का सुखाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है उसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन सड़कों पर मक्का सुखाने वालों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है।
2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed