MD न्यूज़
जितेंद्र कुमार गौतम की रिपोर्ट

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर डीआईओएस सख्त, नियमों से अधिक शुल्क वसूला तो होगी कार्रवाई

बरेली। निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ाए जाने की लगातार मिल रही शिकायतों पर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) अजीत कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार CPI + 5% से अधिक फीस वृद्धि करने वाले विद्यालयों के खिलाफ जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डीआईओएस ने बताया कि यदि किसी अभिभावक से नियमों के विपरीत फीस वसूली जा रही है, तो वह शिक्षा विभाग में लिखित शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित विद्यालय की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के नाम पर अभिभावकों का आर्थिक शोषण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी निजी विद्यालयों को शासन की निर्धारित फीस नीति का पालन करना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

डीआईओएस ने अभिभावकों से भी अपील की कि यदि किसी विद्यालय द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक फीस वसूली जा रही है, तो वे बिना किसी संकोच के शिक्षा विभाग में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

रिपोर्ट: जितेंद्र कुमार गौतम
MD न्यूज़, बरेली

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed