एमड़ी न्यूज़ रिपोर्टर मुनताज अली सेवापुरी वाराणसी

कपसेठी थाना क्षेत्र के कोदई गांव में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा 15 दिनों के भीतर दूसरी बार क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और कार्रवाई की मांग करने लगे।

ग्रामीणों का कहना है कि 25 जून को प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण दोबारा ऐसी घटना हो गई। लगातार दूसरी बार हुई इस घटना से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सूचना मिलने पर कपसेठी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं तथा स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। ग्रामीणों द्वारा मौके पर डीसीपी को बुलाने की मांग की जा रही है। पुलिस और प्रशासन लोगों को शांत कराने तथा मामले की जांच में जुटे हैं।

अपील: किसी भी संवेदनशील घटना के बाद अफवाहों पर ध्यान न दें। शांति बनाए रखें और संदिग्ध जानकारी की पुष्टि प्रशासन से करें।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed