महराजगंज। नौतनवा पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे और निशानदेही पर दो चोरी की मोटरसाइकिलें, नेपाल में चोरी की एक बाइक बेचने से मिले 5,120 नेपाली रुपये और 630 भारतीय रुपये बरामद किए हैं।


पुलिस के अनुसार, एसएसबी रोड स्थित डंडा नदी पुल के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर नौतनवा, फरेंदा और पुरंदरपुर थानों में दर्ज वाहन चोरी के तीन मामलों का सफल खुलासा किया गया।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वाहन चोरी, चोरी, धोखाधड़ी, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 41 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह कथित रूप से डुप्लीकेट चाबी बनाकर मोटरसाइकिल चोरी करता था और उन्हें नेपाल में बेच देता था।
फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास का विस्तृत सत्यापन कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed