
मजदूरों को लूटा, राहगीरो पर फायरिंग, महिलाओ से बद सलूकी बचाने आये लोगो के घरों पर जाकर दोबारा फायरिंग कर फैलाई दहशत ।
खाकी के इक़बाल को चुनौती दे गए रंगबाज
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
बदायूं, ककराला गुरुबार की शाम बाईक सवार रंगबाज़ों ने हाथो मे नाजायज असलाह लेकर जमकर उत्पात मचाया अलापुर बिलहरी मार्ग से दाखिल हुए रंगबाज़ों ने खेतो से रोपाई करके बापस लौट रहे मजदूरों से लूटपात की और तमंचे की बट से सर फोड़ दिया। इतना ही नहीं पास के खेत मे काम कर रही महिलाओ तक को नहीं बक्शा और उनके साथ भी अभद्रता की। शोर शराबा सुनकर बचाने आये लोगो पर फायरिंग कर भागने को मजबूर कर दिया।सरेशाम खाकी के इक़बाल को चुनौती देने के बाद रंगबाज़ बड़ी आसानी के साथ फरार भी हो गए मामला अलापुर थाना इलाके के उरौंलिया गाँव के पास का है जहाँ बिलहरी अलापुर मार्ग पर बाईक सवार कुछ रंगबाज़ असलाह लेकर आये और खेत से धान की रोपाई करके अपने बेटे मन्नान के साथ बापस घर जा रहे थे ।उरौंलिया गांव के नामे अली पुत्र रायज़ादे को रोक लिया और लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर तमंचे की बटो से पिटाई कर उसका सर फोड़ दिया। पास के ही खेत मे काम करने वाली महिला मजदूरों को भी निशाने पर ले लिया और उनसे भी बदशालूकी की। शोर शराबा सुनाकर मोमीर खान वहां आ गया तो रंगबाज़ों ने उसपर भी फायरिंग कर दी जिससे वो बाईक छोड़ कर भाग खड़ा हुआ।

पीड़ित ने एक रंगबाज़ों को पहचान लिया। जिनकी पहचान अमन पुत्र राहत अली बताया जाता है। जो ककराला का रहने वाला बताया जाता है।सूचना पर ककराला चौकी प्रभारी गौरव कुमार सिंह दल बल के साथ पहुंच गए और रंगबाज़ों की तलाश मे सघन काबिंग की लेकिन रंगबाज़ हत्थे नहीं चढ़े। चौकी इंचार्ज चोटिलो को लेकर पुलिस चौकी पहुचे थे और कार्यवाही मे लगे हुए थे। तभी बाईक सवार रंगबाज़ उरौंलिया गाँव मे पहुंच गए और गाँव की गलियों मे फायरिंग करके दहशत फैलाते हुए फरार हो गए। सूचना पर दोबारा अलापुर थाना प्रभारी माधो विष्ट फ़ोर्स के साथ गाँव मे पहुंच गए और आरोपियों की तलाश मे कंबिंग की।
