गोण्डा।तरबगंज थाना क्षेत्र के रागी गांव में शुक्रवार को बिजली का करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारिश के कारण गांव में नीचे लटक रहे बिजली के तार से चारा मशीन में करंट उतर आयाथा। इसी दौरान गांव निवासी सुनील कुमार चारा मशीन चलाने पहुंचे। जैसे ही उन्होंने मशीन को छुआ, तेज करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही तरबगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बारिश से पहले अगर नीचे लटके तारों को ठीक कर दिया जाता तो यह हादसा नहीं होता। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *