सैयदेन सज्जाद वाराणसी से संवादाता सलीम जावेद
वाराणसी। दिनांक
10/07/2026 हर साल कि तरह इस साल 25 मोहर्रम को कर्बला मे बीमारे सैयदे सज्जाद अलेहिस्सलाम का ताबूत अक़ीदत के साथ उठाया।
इब्ने हसन द्वारा महरूम रईस अली साहब के आजाखने में मजालिस मुनक्कीद हुई। जिसको ख़िताब मौलाना मेराज हैदर खान साहब, मौलाना अली इमाम जाफरी साहब, और अज़ादार हुसैन रिज़वी साहब ने किया।
हर साल की तरह इस साल भी कदीमी जुलुस मौला सज्जाद हुसैन अoसo की याद में निकाला गया।
जिसमे शबिहे ताबूत, आलम, दुल्दुल बरामद हुए । जिसमे शहर कि कई अंजुमन ने नौहा ख्वानी किया।
बनारस की गंगा जमुनी तहज़ीब की मिसाल को देखते हुए ऋषि पाण्डेय एवं राजू पाण्डेय ने भी नौहा ख्वानी किया। शहर व आसपास से भारी संख्या मे जायरीनो ने ताबूत अलम व दुलदुल की ज़्यारत की। और शहर की तमाम अंजुमनों ने नौहा मातम किया।

29 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *