एक पेड़ माँ के नाम — हरित गौरा, समृद्ध भविष्य का संकल्प –
एमडी न्यूज ब्यूरों गोंडा – अजीत यादव
गोण्डा- आज गोंडा जनपद के मनकापुर स्थित मनोरंजन केंद्र, आईटीआई परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ–2026 में उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा , विधायक रमापति शास्त्री , मुख्य विकास अधिकारी गोंडा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख यू.पी. सिंह तथा प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) गोंडा राकेश तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के संरक्षण, पर्यावरण के संवर्धन तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पर्यावरण प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। सभी से अपील की गई कि अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करें, ताकि गौरा विधानसभा क्षेत्र को अधिक हरा-भरा, स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण की दृष्टि से समृद्ध बनाया जा सके। इस अवसर पर अनेक सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


