
दातागंज के बेटे ने रचा इतिहास,नीट 2026 में मुहम्मद बिलाल रऊफ को मिली शानदार सफलता
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
बदायूं,दातागंज नगर के होनहार छात्र मुहम्मद बिलाल रऊफ ने प्रवेश परीक्षा नीट 2026 में शानदार सफलता प्राप्त कर पूरे कस्बे और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। मुहम्मद बिलाल रऊफ ने प्रथम प्रयास में एयर 16367 रेंक प्राप्त कर अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता मुहम्मद रऊफ अंसारी एडवोकेट, और माता नदिया ताहिर अंसारी शिक्षिका, और चाचा डॉक्टर मुहम्मद राशिद अंसारी को दिया। और बाबा हाजी निजामुद्दीन का आशीर्वाद लेकर उनका सपना साकार किया।मुहम्मद बिलाल रऊफ ने हाई स्कूल शिक्षा डी, पाल, स्कूल बदायूं से और इण्टर की शिक्षा ए,पी, एस, इण्टर नैशनल कॉलेज उझानी से प्राप्त की है।

मुहम्मद बिलाल रऊफ ने कहा कि उनके बाबा हाजी निजामुद्दीन का सपना था कि मेरा पोता डॉक्टर बनकर अपने चाचा मुहम्मद राशिद अंसारी की तरह डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करे।मुहम्मद बिलाल रऊफ ने अपनी कठिन परिश्रम कर अपने बाबा हाजी निजामुदीन के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया।मुहम्मद बिलाल रऊफ ने कहा कि संसाधनों की कमी कभी सफलता की राह में बाधा नहीं बनती है।यदि मन में जज्बा हो और परिवार का साथ हो गांव और कस्बे में रह कर भी सपने पूरे किये जा सकते है।मुहम्मद बिलाल रऊफ अंसारी की इस उपलब्धि पर शिक्षकों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
