प्रयागराज । आज दिनांक 18 जुलाई 2026 को जनपद प्रयागराज के फाफामऊ विधानसभा अंतर्गत शाहजीपुर, थरवई में बहुजन समाज पार्टी द्वारा विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बूथ एवं सेक्टर स्तर की संगठनात्मक समीक्षा की गई तथा मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा हुई।


बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी एवं आज़ाद समाज पार्टी (आसपा) छोड़कर कई लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रमुख रूप से श्री संजय यादव, श्री विमलेश पासी, श्री राम किशुन पाल एवं श्री भारत पासी ने बहुजन समाज पार्टी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।


बैठक के मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विश्वनाथ पाल रहे। कार्यक्रम में मुख्य मंडल प्रभारी प्रयागराज सहित सतीश जाटव, चिंतामणि वर्मा, मातादीन पासी, पंकज गौतम, आकाश राव, अभिषेक गौतम एवं जगन्नाथ पाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और मिशन 2027 में बहुजन समाज पार्टी को सफलता दिलाने का आह्वान किया।

5 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *