भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 29 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई 18 जुलाई 2026 को धर्मपुर चौराहे के पास की।
गिरफ्तार महिला की पहचान निशा देवी पत्नी अनूप कुमार, निवासी कोहड़ा बुजुर्ग, थाना गोला, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ थाना भिटौली में मु0अ0सं0 141/2026, धारा 2(ख)(एक) और 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस जांच में महिला के खिलाफ चोरी और अन्य आपराधिक मामलों समेत गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी महिला को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed