बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुरा मोहल्ले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में धुत पुष्पेंद्र (38) ने अपने पिता रामप्रताप (68) की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा और शराब की बोतल भी बरामद कर ली है।

इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
📍 स्थान: देवीपुरा मोहल्ला, थाना नगर कोतवाली, बुलंदशहर
संवाददाता अतुल कुमार
📞 7055055070
1 view
