नरेश ओमर पत्रकार ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर

फतेहपुर। महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत रविवार को थाना जहानाबाद पुलिस की मिशन शक्ति टीम उपनिरीक्षक प्रीती सिंह ने ग्राम न्योरी जलालपुर और रोटी में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया।मिशन शक्ति प्रभारी ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर ठगी या अन्य आपात स्थिति में बिना घबराए तत्काल हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें। इस दौरान 112, 1076, 1090, 1930, 102, 108, 1098, 181, 14567 तथा थाना जहानाबाद के सीयूजी नंबर 9454407287 की जानकारी दी गई। साथ ही थाना परिसर में संचालित महिला हेल्प डेस्क की भूमिका और सुविधाओं से भी अवगत कराया गया।कार्यक्रम में साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए महिलाओं को फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने, संदिग्ध लिंक और ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए विशेष रूप से जागरूक किया गया। उपस्थित महिलाओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई, लेकिन किसी ने भी किसी प्रकार की शिकायत नहीं बताई।इसके अलावा कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत योजना, निराश्रित महिला पेंशन, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी और राष्ट्रीय पोषण मिशन सहित केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान धर्मपाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री एवं ग्राम की अनेक महिलाएं और बालिकाएं मौजूद रहीं। पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी समस्या को छिपाने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

9 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *