MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट: रोहित जैन (दभेड़ी वाले)
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख, बुढ़ाना – मुज़फ्फरनगर
मुज़फ्फरनगर जनपद के थाना रतनपुरी पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी, मारपीट तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित नामजद आरोपी जावेद पुत्र जैनुद्दीन निवासी ग्राम सठेड़ी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महादिक अक्षय संजय, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक रतनपुरी राकेश कुमार के निर्देशन में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 15 जुलाई 2026 को थाना रतनपुरी में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि मुख्य आरोपी वसीम ने नशीला पदार्थ देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया तथा उसकी आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बना लिए। इसके बाद आरोपी वसीम और जावेद ने कथित रूप से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। शिकायत में यह भी आरोप है कि जावेद ने पीड़िता के भाई कपिल के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी, जबकि अन्य परिजनों ने भी समझौते का दबाव बनाते हुए गंभीर धमकियां दीं।
इसी प्रकरण में थाना रतनपुरी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। नामजद आरोपी जावेद घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर फुलत रजवाहे की पटरी से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई महिला उपनिरीक्षक भारती तोमर, उपनिरीक्षक पीयूष तथा हेड कांस्टेबल नवीन की टीम ने संयुक्त रूप से की।
रतनपुरी पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना निष्पक्ष रूप से जारी है तथा अन्य नामजद आरोपियों के विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।


