हरिहरपुर में लोजपा (राम विलास) का सदस्यता अभियान व दलित चौपाल संपन्न, संगठन विस्तार पर जोर

वाराणसी, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) के “लोजपा चली गाँव की ओर” अभियान के तहत शनिवार को हरिहरपुर (करसड़ा) में सदस्यता अभियान एवं दलित चौपाल का आयोजन जिला अध्यक्ष राज सिंह नीरज के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया तथा अनेक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश-पूर्वांचल) राजीव पासी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में संगठन सामाजिक न्याय और विकास की सोच को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने का आह्वान किया।
दलित चौपाल में ग्रामीणों ने रोजगार, शिक्षा, सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। पार्टी पदाधिकारियों ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने का भरोसा दिलाया।
जिला अध्यक्ष राज सिंह नीरज ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से लगातार नए लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है और विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की विचारधारा को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला उपाध्यक्ष सुधीर मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव एवं वाराणसी मंडल प्रभारी आशुतोष सिंह गहरवार, कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल, युवा मोर्चा वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाहरुख खान, , जिला संगठन सचिव सूरत पटेल, विमलेश जैन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूजीत पटेल जिला उपाध्यक्ष सुनील जैन जिला संगठन सचिव विश्वजीत यादव जिला सचिव शुभम जैन जिला सचिव,भास्कर पासवान, जिला प्रधान महासचिव आयुष चतुर्वेदी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ऐश अली, शिवम मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ धनंजय दुबे पटेल संगठन महामंत्री अवनीश तिवारी प्रदेश सचिव संजीव पांडे प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ संगठन सचिव एवं सदस्यता अभियान प्रभारी अभिनव श्रीवास्तव उपाध्याय, अधिवक्ता एवं विधान परिषद स्नातक वाराणसी खंड प्रत्याशी प्रभारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ‘पिंटू’, आरती राय, सूरज पटेल, सतीश पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव 2027 में पार्टी को मजबूत बनाने तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

29 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *